CG विधानसभा चुनाव 2023 : प्रदेश दौरे पर आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
CG Assembly Elections 2023: Congress President Mallikarjun Kharge will come on state tour

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को खड़गे का दौरा तय हो गया है।
दरअसल, भरोसे का सम्मेलन जांजगीर-चांपा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। यहां से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही मिनी माता की स्मृति पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। बैज के निमंत्रण को खड़गे ने स्वीकार कर 13 अगस्त को आने की सहमति दे दी है।