सुरजागढ़ माइंस के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, भाजपा सरकार को घेरा, प्रशासन से मांगा जवाब
जनता की सुरक्षा या माइंस का मुनाफा? सुरजागढ़ मुद्दे पर

पखांजूर।
सुरजागढ़ माइंस के भारी वाहनों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी और धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार, प्रशासन और माइंस प्रबंधन को कठघरे में खड़ा किया। तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे और भारी वाहनों पर तत्काल रोक की मांग करते रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की संरक्षणकारी नीति के चलते माइंस के भारी वाहन लगातार क्षेत्र की सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और आम जनता परेशान है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सुरजागढ़ माइंस के भारी वाहनों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।




