NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र पर हमला – अमित भद्र

नारायणपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री एवं प्रवक्ता अमित भद्र ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जबकि न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
अमित भद्र ने मांग की कि NEET पेपर लीक की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, छात्रों की जायज़ मांगें तत्काल पूरी की जाएं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी व सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के न्याय और अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo




