रथ यात्रा की सुबह पुराना बाजार चौक में बछड़े की मौत, सुरजागढ़ माइंस के भारी वाहन पर आरोप—16 जुलाई की सुबह के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की उठी मांग

पखांजूर।
16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा की सुबह लगभग 4 बजे पखांजूर के पुराना बाजार चौक में एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरजागढ़ माइंस से जुड़े एक भारी वाहन ने एक छोटे बछड़े को कुचल दिया और बिना रुके मौके से आगे बढ़ गया। हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराज़गी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए 16 जुलाई की सुबह पुराना बाजार चौक और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जानी चाहिए। यदि फुटेज उपलब्ध है, तो उसे सार्वजनिक कर दोषी वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी बड़े गौ-रक्षक संगठन या प्रमुख सामाजिक संगठन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस मामले पर चुप्पी क्यों है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि 16 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित किए जाएं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित वाहन एवं चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
जनता के सवाल:
# क्या 16 जुलाई की सुबह के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी?
# क्या संबंधित वाहन की पहचान हो चुकी है?
# इस मामले में अब तक प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?
# गौ-रक्षक और सामाजिक संगठन इस घटना पर अब तक मौन क्यों हैं?




