Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कांग्रेस–भाजपा की नींव रखने वाले नेता बंगाल से, फिर बंगाली परिवारों को भूमि का अधिकार कब ?

कांग्रेस–भाजपा की विरासत में बंगाल, फिर बंगाली समाज से यह दूरी क्यों ?

तीन पीढ़ियों से जमीन के अधिकार की लड़ाई, बंगाली समाज ने उठाए सवाल

पखांजूर क्षेत्र में बंगाली समाज द्वारा भूमि के मालिकाना हक को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की गई है। समाज के लोगों का कहना है कि दंडकारण्य परियोजना के तहत बसाए गए परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, खेती-किसानी कर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन आज भी कई परिवार भूमि के वैध दस्तावेज और मालिकाना अधिकार से वंचित हैं।

जारी किए गए पोस्टर में दावा किया गया है कि कांग्रेस और भाजपा के शुरुआती दौर में बंगाली समुदाय के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद आज बंगाली समाज के लोग अपनी जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि दंडकारण्य परियोजना के अंतर्गत पुनर्वासित परिवारों को जल्द से जल्द भूमि का वैध मालिकाना हक प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल के खिलाफ आंदोलन नहीं, बल्कि संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की मांग है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बंगाली समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। “न्याय दो, अधिकार दो, सम्मान दो” के नारों के साथ समाज ने अपने संघर्ष को जारी रखने की बात कही है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पियूष मंडल

मैं परलकोट समाचार का चीफ एडिटर हूं। मेरे लिए पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की सच्ची आवाज़ है। मैं जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, आदिवासी समाज और ग्रामीण मुद्दों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित की सोच के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.