कापसी में होगा ‘विक्रम कप’ फुटबॉल टूर्नामेंट 2026, विजेता टीम को मिलेगा ₹50,001 का नकद पुरस्कार
🏆 15 अगस्त से कापसी में फुटबॉल का महासंग्राम

कापसी।
युवा फुटबॉल समिति कापसी के तत्वावधान में ‘विक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 15 अगस्त 2026 से कापसी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। विजेता टीम को ₹50,001 तथा उपविजेता टीम को ₹30,001 का आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रति टीम ₹1,001 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। फुटबॉल प्रेमियों और क्षेत्र की टीमों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक टीमें पोस्टर में दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा सकती हैं।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo




