“ROAD PETROLING’ लिखी रहस्यमयी बोलेरो: सरकारी विभाग की या किसी निजी कंपनी की? पहचान छिपने से उठे सवाल”
🚔 "ROAD PETROLING" तो लिख दिया... अब कोई यह भी बता दे कि गाड़ी आखिर किसकी है!

🤔 नंबर प्लेट गायब, विभाग का नाम गायब… बस ‘ROAD PETROLING’ के भरोसे चल रही पहचान!
पखांजूर
पखांजूर क्षेत्र में इन दिनों एक सफेद बोलेरो वाहन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वाहन के पीछे बड़े अक्षरों में “ROAD PETROLING” लिखा हुआ है, लेकिन वाहन पर कहीं भी यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस सरकारी विभाग या किस निजी कंपनी का वाहन है। साथ ही फोटो में नंबर प्लेट भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह किसी सरकारी विभाग का वाहन है तो विभाग का नाम और वैध नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए।
वहीं यदि यह किसी निजी कंपनी का वाहन है, तो उस पर “ROAD PETROLING” लिखकर किस उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, यह भी स्पष्ट होना चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित प्रशासन से मांग की है कि इस वाहन की वास्तविक पहचान सार्वजनिक की जाए और यदि किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाए।
परलकोट समाचार का सवाल:
यह वाहन किस विभाग या कंपनी का है?
विभाग या कंपनी का नाम वाहन पर क्यों नहीं लिखा है?
नंबर प्लेट स्पष्ट क्यों नहीं है?
क्या इस वाहन का संचालन नियमानुसार हो रहा है?




