Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

दुर्गकोंदल से PV-109 तक के गड्ढे एलियन को दिखे, जिम्मेदारों को अभी भी नेटवर्क नहीं!

सूरजागढ़ माइंस की भारी गाड़ियों से दबाव, सड़क पर गड्ढों की भरमार; जनता बोली—धरती वालों को नहीं दिख रहा तो अब अंतरिक्ष से निरीक्षण करवाना पड़ेगा!

पखांजूर।

दुर्गकोंदल–बड़गांव–कापसी–पखांजूर–बांदे होते हुए PV-109 तक सड़क की हालत देखकर लगता है कि गड्ढों ने इस मार्ग पर अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। जगह-जगह सड़क की हालत खराब है और सूरजागढ़ माइंस से जुड़े भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच सड़क पर बढ़ते दबाव को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता भी सामने आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मजेदार बात यह है कि सड़क के गड्ढे आम जनता को तो साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को शायद अभी इनका लोकेशन नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों का तंज है—

“गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि अगर कोई एलियन ऊपर से आए तो उसे भी दिखाई दे जाएंगे, बस हमारे नेताओं का GPS अभी ‘रीकैलकुलेटिंग रूट’ पर है!”

हालांकि क्षेत्र के नेताओं से जनता की अपेक्षा भी स्वाभाविक है। सड़क की स्थिति, भारी वाहनों की आवाजाही और लोगों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सिर्फ बयान नहीं, बल्कि संबंधित विभाग और प्रशासन के साथ मिलकर ठोस पहल की जरूरत है।

क्योंकि जनता का सवाल बिल्कुल सीधा है—

माइंस की गाड़ियां अपनी रफ्तार से चल रही हैं, सड़क अपनी हालत से बोल रही है और जनता रोज इसका सामना कर रही है। अब जनप्रतिनिधियों की बारी है कि वे इस सड़क की आवाज कब सुनते हैं।

“एलियन ने गड्ढे देख लिए, जनता रोज देख रही है… अब उम्मीद है नेताओं का GPS भी सही लोकेशन पकड़ ले!”

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पियूष मंडल

मैं परलकोट समाचार का चीफ एडिटर हूं। मेरे लिए पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की सच्ची आवाज़ है। मैं जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, आदिवासी समाज और ग्रामीण मुद्दों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित की सोच के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.