साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में बजरंग दल ने पखांजूर में फूंके पप्पू यादव और राहुल गांधी के पुतले

पखांजूर।
दिल्ली संसद परिसर में साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में सोमवार को बजरंग दल पखांजूर ने पप्पू यादव एवं राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवा वस्त्र और संत परंपरा भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के अंत में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कार्यक्रम का शांतिपूर्वक समापन किया गया।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo




