मरोड़ा से छिंदपाल तक निकलती तिरंगा यात्रा, तो शायद दिखते सड़क के असली हालात!

पखांजूर।
परलकोट क्षेत्र में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अगर यही यात्रा मरोड़ा से छिंदपाल तक की लाइफ लाइन सड़क से होकर निकलती, तो शायद नेताओं को सड़क की बदहाली और भारी वाहनों से परेशान क्षेत्रवासियों का दर्द भी करीब से समझ आता।
सूरजगढ़ माइंस के भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत और धूल की समस्या को लेकर लोग लंबे समय से सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि तिरंगे के साथ अगर जनसमस्याओं का भी सफर होता, तो शायद तस्वीर कुछ अलग होती।
फिलहाल तिरंगा यात्रा तो निकल गई, लेकिन क्षेत्रवासियों का सवाल वहीं है—सड़क की दुर्दशा और धूल से परेशान जनता की यात्रा कब शुरू होगी?
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo




