बंगाली समाज के अधिकारों की आवाज बनी राष्ट्रीय अधिवेशन की गूंज

कोलकाता।
निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से बंगाली समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में बंगाली समाज की एकता, अधिकार और भविष्य को लेकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित भाजपा कैबिनेट मंत्री अशोक कीर्तिनिया एवं विधायक असीम सरकार सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया ।छत्तीसगढ़ में बसे बंगाली समाज की ओर से मातृभाषा बंगला में शिक्षा, पुनर्वासित परिवारों के भूमि अधिकार तथा नम:शूद्र, पांड/पौंड एवं छत्रिय समुदाय को आरक्षण जैसी प्रमुख मांगों को सामने रखा गया।
समिति ने कहा कि बंगाली समाज अपनी भाषा, संस्कृति और अधिकारों को लेकर एकजुट है। यह अधिवेशन छत्तीसगढ़ में बसे बंगाली समाज के लिए गौरव और नई उम्मीद का संदेश लेकर आया है।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo



