गिट्टी बिछी तो पुराना बाजार में बन गया नया तालाब! 😄
गिट्टी का ऐसा असर! टूटू कर्मकार की दुकान के सामने जमा गया पानी

पखांजूर।
पखांजूर पुराना बाजार चौक में सूरजगढ़ माइंस द्वारा सड़क के गड्ढों और आसपास गिट्टी बिछाकर मरम्मत का काम कराया गया। लेकिन बारिश ने मरम्मत की ऐसी परीक्षा ली कि टूटू कर्मकार की दुकान के सामने सड़क का हिस्सा तालाब जैसा नजर आने लगा।

पिछले दिनों बड़ी गिट्टी को लेकर सवाल उठे थे, अब पानी भरने के बाद लोगों ने मजाक में कहना शुरू कर दिया—
“गड्ढा भरने का काम हुआ था या बारिश के लिए नया डाबरी बनाने का?” 😂

दुकानदार को भी दुकान के सामने जमा पानी से परेशानी हुई और उन्होंने खुद कोशिश करके जैसे-तैसे पानी बाहर निकाला। यानी मरम्मत का फायदा लेने के बजाय दुकानदार ही मौके पर ‘रेस्क्यू टीम’ बन गया।

सोशल मीडिया पर अगर मरम्मत की तस्वीरें देखकर सड़क चमचमाती नजर आती है, तो जमीनी हकीकत बारिश के बाद सामने है। अब जरूरत फोटो खिंचवाने से ज्यादा जल निकासी और सड़क को सही तरीके से समतल करने की है।
स्थानीय लोग व्यंग्य में कह रहे हैं—
“माइंस ने गिट्टी दी, बारिश ने पानी दिया और दुकानदार ने मेहनत करके दोनों का हिसाब बराबर कर दिया!” 😄
अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सवाल है कि पुराना बाजार में सड़क चाहिए या बरसात में अस्थायी तालाब?
क्योंकि सोशल मीडिया की पोस्ट चाहे जितनी चमके, जनता को सड़क पर चलने लायक रास्ता चाहिए—फोटो में दिखने वाला विकास नहीं।





