परलकोट क्षेत्र में शेर की दस्तक की आशंका, PV-19 में गाय को जंगल में ले जाकर मारा

पखांजूर।
परलकोट क्षेत्र के PV-19 में एक गाय को जंगल की ओर ले जाकर मार डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गाय के शरीर की हालत और मौके पर मिले पंजों के निशान को देखकर किसी बड़े शिकारी वन्यजीव के होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने भी पंजों के निशान और गाय की स्थिति को देखते हुए इसे किसी बड़े जंगली जानवर का हमला होने की संभावना बताई है। कर्मचारियों के अनुसार, यह कोई छोटा-मोटा शिकारी जानवर नहीं, बल्कि बड़े वन्यजीव के होने की आशंका है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीव की पहचान के लिए आवश्यक जांच कराने की मांग की है। फिलहाल ग्रामीणों में जंगल की ओर जाने को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo



