विभाजन की विभीषिका पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर आधारित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने किया।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान विस्थापितों की पीड़ा और संघर्ष को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। विधायक नेताम ने कहा कि भारत का विभाजन देश के इतिहास का सबसे पीड़ादायक दंश है, जिसे वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने में यह प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है।
प्रदर्शनी 15 अगस्त तक आम लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo




