Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पखांजूर।

महान समाज सुधारक, जनसेविका एवं सामाजिक न्याय की प्रखर आवाज मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन जनकल्याण, सामाजिक न्याय, महिला सम्मान, शिक्षा तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए समर्पित किया। उन्होंने वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए सामाजिक समानता और मानवता का संदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार ने कहा कि मिनीमाता जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और सामाजिक सरोकार आज भी लोगों को सामाजिक भेदभाव एवं कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मल्लिक ने कहा कि मिनीमाता जी ने शोषित, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास मंडल, स्वपन बिस्वास, विधान बिस्वास, अशोक लकड़ा, मामू लकड़ा, दीपंकर सरकार, रमेन सरकार, शुभाशीष साना, बिक्रम मल्लिक सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने मिनीमाता जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा जनहित, सामाजिक समानता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9406389697
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पियूष मंडल

मैं परलकोट समाचार का चीफ एडिटर हूं। मेरे लिए पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की सच्ची आवाज़ है। मैं जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, आदिवासी समाज और ग्रामीण मुद्दों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित की सोच के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.