सोशल मीडिया में रातों-रात चमकी कापसी की सड़क, ग्राउंड रिपोर्ट में फिर दिखे गड्ढे और हकीकत! 😄
रातों-रात कापसी की सड़क चमकी सोशल मीडिया पर, परलकोट समाचार के ग्राउंड रिपोर्ट में फिर दिखे गड्ढे! 😄

कापसी।
सूरजागढ़ माइंस के भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त कापसी क्षेत्र की सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर रातों-रात सड़क सुधरने की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। तस्वीरें देखकर लगा मानो सड़क ने अचानक VIP ट्रीटमेंट ले लिया हो।
लेकिन परलकोट समाचार की टीम सुबह-सुबह ग्राउंड रिपोर्टिंग पर पहुंची, तो कैमरे में जो हकीकत कैद हुई, वह सोशल मीडिया की चमचमाती तस्वीरों से बिल्कुल अलग नजर आई। सड़क की हालत देखकर लगा कि रातों-रात सिर्फ पोस्ट सुधरी है, सड़क नहीं। 😄
क्षेत्रवासियों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क की बदहाली का मुद्दा लगातार उठ रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक तस्वीरों और बयानों का ही ट्रैफिक ज्यादा दिखाई देता है।
अब सवाल यह है कि कापसी की सड़क सच में सुधरी है या सोशल मीडिया के फिल्टर में ही चमक रही है?
ग्राउंड रिपोर्ट की तस्वीरें जनता के सामने हैं—अब माइंस प्रबंधन, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि ही बता सकते हैं कि असली सड़क कौन-सी है—पोस्ट वाली या कैमरे में कैद वाली। 😄



